श्रीमाधोपुर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से घने बादल छाए हुए हैं। जयपुर मौसम केंद्र ने बारिश का अलर्ट जारी किया है, साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई है।
आज सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 1 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 3-4 मार्च तक मौसम साफ रहेगा और तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है।