श्रीमाधोपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा गांव में एक पशुपालक के घर चोरी की वारदात सामने आई है। बुधवार रात अज्ञात चोर पशुपालक सूरजभान सामोता के घर से 5 बकरियां चुरा ले गए।
सूरजभान ने बताया कि रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच चोर घर में घुसे और अंदर बंधी बकरियां लेकर फरार हो गए। यह बकरियां उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थीं, जिनकी चोरी से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को पुलिस थाने पहुंचकर चोरों की गिरफ्तारी और बकरियों की बरामदगी की मांग की।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।