श्रीराम कथा में सीता स्वयंवर का प्रसंग…

शिव धनुष भंग और सीता-राम विवाह पर झूमे श्रद्धालु

बाइपास रोड स्थित सुख सागर कॉलोनी के शिव हनुमान मंदिर में चल रही श्रीराम चरित्र मानस कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने सीता स्वयंवर और शिव धनुष भंग का अद्भुत वर्णन सुना। कथा वाचक राकेश कुमार वैष्णव और सहयोगी बिहारीदास जयसियाराम दास ने इस प्रसंग को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि राजा जनक ने प्रतिज्ञा की थी कि जो शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, वही सीता का वर बनेगा।

स्वयंवर में आए राजाओं के असफल रहने पर जब श्रीराम गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं, तो वह भयंकर गर्जना के साथ टूट जाता है। इस दृश्य ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सीता द्वारा श्रीराम के गले में वरमाला डालने पर पूरा पंडाल जयकारों और भजनों से गूंज उठा। बुधवार को कथा में कैकई-दशरथ संवाद और राम वनवास का वर्णन किया जाएगा।

abtakNewsSikar