श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव में उमड़ेगी श्रद्धा, गुरुवार को निकलेगी भव्य बारात…

श्री रघुनाथ मंदिर में हल्दी रस्म से शुरू हुआ उत्सव, झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

शहर के प्रसिद्ध श्री रघुनाथ मंदिर में श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को पीला चावल और हल्दी रस्म के साथ हुआ। मंदिर महंत बुद्धिप्रकाश शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सुबह 8:15 बजे बान की रस्म और 11 बजे सालासर महिला मित्र मंडल द्वारा मंगल गीत-संगीत का आयोजन होगा।

दोपहर 2 बजे से भगवान श्रीराम की भव्य बारात शाही लवाजमे के साथ मंदिर से निकलकर शहर के मुख्य बाजारों से गुजरेगी। बारात में जीवंत झांकियां और रंगारंग आतिशबाजी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। इस उत्सव को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

abtakNewsSikar