श्रीराम मंदिर में बुधवार देर शाम ढांढ़ण शक्ति भक्त मंडल चूरू की ओर से टीडा गेला दादीजी के रजत जयंती बसंतोत्सव के तहत भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कोलकाता के मूलचंद बजाज ने गणेश वंदना से की। इसके बाद अकोला की नेतल शर्मा और कोलकाता के मोनू मोर ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।
इस मौके पर दादीजी का भव्य दरबार सजाया गया। आयोजन समिति की तरफ से अतिथियों और कलाकारों का सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया, जिससे भजन संध्या का माहौल और भी दिव्य हो गया।