श्रीलंकापूरी बालाजी मंदिर में पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया…

हर महीने की पूर्णिमा पर बाबा बालाजी के भजनों और आरती के साथ भक्तों ने किया उत्सव।

फतेहपुरी गेट स्थित श्रीलंकापूरी बालाजी मंदिर में सोमवार को पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। मंदिर की प्रभारी और उपाध्यक्ष ज्योति तनवानी ने बताया कि हर महीने की पूर्णिमा पर मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

सोमवार को बाबा बालाजी को भजनों और आरती से भक्तों ने रिझाया। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में गौरव अग्रवाल, रवि सोनी, दिनेश समारिया, सरोज शर्मा, वंदना राठौर, भावना जांगिड़ सहित अन्य भक्तों ने भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कार्यकारिणी अध्यक्ष बालमुकुंद शर्मा, राजकुमार पारीक, कामिनी सोमानी, और अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

abtakhindi news