श्री करणी माता गोशाला और कच्ची बस्ती में गोसेवा और सेवा कार्य संपन्न…

गोपीनाथ गोसेवा समिति ने पुण्यतिथि पर गोसेवा और बच्चों को स्कूल ड्रेस वितरित की

सालासर रोड स्थित श्री करणी माता गोशाला में गोपीनाथ गोसेवा समिति द्वारा गोसेवा का आयोजन किया गया। संरक्षक ज्योति तनवानी ने बताया कि गोमाता को हरा चारा, गुड़, खळ और चुरी खिलाई गई। समिति अध्यक्ष शैलेष जैन ने भंवरलाल सोनी की पुण्यतिथि पर गोसेवा की। इस मौके पर मुंबई से आए राजेश वर्मा और उनकी माता सुमित्रा वर्मा को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही रानी सती रोड स्थित कच्ची बस्ती में बच्चों को स्कूल ड्रेस वितरित की गई। समिति ने बच्चों के शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

abtakhindi newsNews