श्री कल्याण गुरु नानक गुरुद्वारा में व्यापारियों ने की अरदास

श्री कल्याण गुरु नानक गुरुद्वारा में व्यापारियों ने की अरदास

श्री कल्याण गुरु नानक गुरुद्वारा में व्यापारियों ने की अरदास

संस्थापक राधेश्याम पारीक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई

सीकर

व्यापार संघ द्वारा आयोजित देव दर्शन यात्रा के अंतर्गत आज शाम 6:00 बजे श्री कल्याण गुरु नानक गुरुद्वारा में संस्थापक राधेश्याम पारीक के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए विशेष अरदास का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा के ग्रंथि सरदार बलविंदर सिंह ने विधिवत अरदास संपन्न करवाई और संगत ने “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयघोष के साथ पारीक जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर व्यापार संघ के जिला प्रभारी बी.एल. सोनी, महामंत्री कैलाश स्वामी, महिला व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनीता शर्मा, गोसेविका ज्योति तनवानी, ज्योत्सना वर्मा, रामचंद्र चौधरी, काशी प्रसाद माउका, सुनील कौशिक, नारायण सिंह सबलपुरा, सुरेंद्र त्रेहन और रविंद्र भार्गव उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राधेश्याम पारीक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु सामूहिक प्रार्थना की।

गौरतलब है कि व्यापार संघ द्वारा चलाई जा रही देव दर्शन यात्रा सामाजिक व धार्मिक सौहार्द को मजबूत करने की एक सराहनीय पहल है।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanrajasthan hindi newsshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS