श्री कल्याण धाम में विशेष महाआरती और 1100 हनुमान चालीसा पाठ, श्रद्धालु होंगे शामिल…

महंत विष्णु प्रसाद शर्मा की मौजूदगी में 11 किलो अगरबत्ती और विशेष पूजा आयोजित, 24 घंटे तक जलेगी अगरबत्ती

श्री कल्याण धाम में बुधवार को महंत विष्णु प्रसाद शर्मा के सानिध्य में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। सुबह 8.30 बजे महाआरती के साथ-साथ बालाजी महाराज का शृंगार किया जाएगा। इस मौके पर 11 किलो की विशेष अगरबत्ती जलाई जाएगी, जो 24 घंटे तक जलती रहेगी।

मंदिर के व्यवस्थापक रविप्रसाद शर्मा ने बताया कि शाम 6 बजे से 1100 हनुमान चालीसों का पाठ किया जाएगा, जो अद्वितीय और आलौकिक रूप से संपन्न होगा। इसके बाद महाआरती होगी और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचकर अपने दिन की शुभ शुरुआत कल्याण धणी और बालाजी महाराज के आशीर्वाद से करेंगे।

abtakhindi newsNews