श्री क्षत्रिय युवक संघ का स्थापना दिवस मनाया गया…

प्रांत प्रमुख जुगराज सिंह ने समाज बंधुओं से संघ दर्शन अपनाने की अपील की

शहर के श्री कल्याण राजपूत छात्रावास में रविवार को श्री क्षत्रिय युवक संघ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री क्षत्रिय युवक संघ के प्रांत प्रमुख जुगराज सिंह जुलियासर ने समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए संघ की कार्य प्रणाली और दर्शन को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सज्जन सिंह चिड़ासरा, सुरेन्द्र सिंह सामी, दशरथ सिंह किरडोली और जितेन्द्र सिंह छपारा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और प्रार्थना से हुई, और संघ के नंदसिंह बेड़ ने संघ के संरक्षक द्वारा भेजे गए नव वर्ष संदेश का पठन किया। इस दौरान सामूहिक सहगीत भी प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह मोहनवाड़ी, बाल सिंह पालड़ी, रतन सिंह छिंछास, भवानी सिंह, विक्रम सिंह दूजोद, ओमपाल सिंह, मूल सिंह सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे। इसके अलावा नाथावतपुरा स्थित दुर्गा महिला संस्थान, बिंजासी और चूड़ी गांव में भी स्थापना दिवस मनाया गया।

abtakSikar