चांदपोल गेट बाहर धोद रोड़ स्थित श्री बालाजी श्री झुंझार जी शहीद श्री अमरचंद धाम में दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत महिला कीर्तन, भजन व फागोत्सव का आयोजन हुवा। आज खाटू रवाना होगी निशान पदयात्रा।
धाम के सदस्य रामावतार कलावटिया ने बताया कि धाम के श्रीमहंत पुजारी अनिल पारीक के सानिध्य में दोपहर 2:15 बजे से मन्दिर (धाम) प्रांगण में महिला भजन कीर्तन व फागोत्सव शुरू हुवा जिसमें स्वीटी शेखावत,सन्तोष खण्डेलवाल,पूजा कुमावत, सरिता शर्मा अंजलि शर्मा,लक्ष्मी पारीक व उनकी टीम द्वारा भजन,धमाल व देशभक्ति से ओतप्रोत भजन गाए गए जिसमे महिलाओं ने नाचते व श्याम रंग में झुमते हुये फूलो की होली खेली। इस दौरान लक्ष्मी सेन,सरिता पारीक,ज्योति तनवानी, दीपा कलावटिया, किरण निर्वाण, पूजा पारीक, अंजलि कलावटिया सहित धाम से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही।।
भक्त रामवतार कलावटिया ने बताया की इस के तहत रात्रि में मंगल ट्रांसपोर्ट चांदपोल गेट के बाहर के पास गोकुल जी कलावटिया के निवास पर “एक श्याम बाबा श्याम व झुंझार के नाम” कीर्तन किया
बाबा की पूजा अर्चना व ज्योत के साथ कीर्तन गणेश वंदना से सुरू हुवा जिसमें चंग डप , बाँसुरी वादन के साथ फूलों की होली भक्तो द्वारा खेली गई। बांसुरी की मीठी मीठी धुनो के साथ चंग की थाप पर सभी भक्त भाव विभोर हो झूमने व नाचने की विवस हो गए, अनिल जोशी व अन्य कलाकारों द्वारा धमालो व भजनों की शानदार प्रसूतिया दी गई।।
आज शुक्रवार को प्रातः 9,15 बजे धाम से निशान पदयात्रा रवाना होगी जो मुख्य मार्गो से होती हुई रामलीला मैदान पहुचेगी, वहां से बसों द्वारा मंढा धर्मशाला रुकेगी। मंढा से पदयात्रा पैदल रवाना होकर खाटू धाम पहुचेगी ओर बाबा श्याम के निशान अर्पण करेगी।