श्री राम कथा के पोस्टर का विमोचन सांगलिया पीठाधीश्वर श्री ओमदास जी महाराज द्वारा संपन्न…..

विद्याधर नगर स्टेडियम, जयपुर में 7-15 नवंबर 2024 के मध्य जगद्गुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज की श्री राम कथा; महाराज श्री ने अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की

श्री बालाजी गौशाला संस्थान, सालासर जिला चूरू के द्वारा दिनांक 7 नवंबर से 15 नवंबर 2024 के मध्य विद्याधर नगर स्टेडियम, जयपुर में जगद्गुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से कही जाने वाली श्री राम कथा के पोस्टर का विमोचन आज बाबा खींवादास दास पी.जी. महाविद्यालय, सांगलिया में सांगलिया पीठाधीश्वर श्री ओमदास जी महाराज के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीकर के प्रतिष्ठित एडवोकेट सुभाष जी मिश्रा, सालासर बालाजी गौशाला धाम के अध्यक्ष श्री रविशंकर जी पुजारी, सांगलिया के श्री बनवारी जोशी, कमल दास जी, सुरेंद्र जी, भूराराम जी, हरदयाल जी, महाविद्यालय के सचिव श्री अमर सिंह जी, मदन जी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, प्रोफेसर रामावतार वर्मा, प्रोफेसर हंसराज जी, प्रोफेसर महापुरुष, प्रोफेसर ताराचंद जी प्रोफेसर महेश जी, श्रवण जी, प्रोफेसर मोनिका जी एवं बाबा खींवादास पी.जी. महाविद्यालय, सांगलिया सीकर के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। महाराज श्री ने इस श्री राम कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ लेने हेतु अपील की है ।

abtakNewsSikar