श्री सीता–राम के दिव्य विवाह का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया 

श्री सीता–राम के दिव्य विवाह का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया 

श्री सीता–राम के दिव्य विवाह का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

सीकर 

डोलियों का बास जन जागरण समिति द्वारा आयोजित कथा के छठे दिन भगवान श्री सीता–राम के दिव्य विवाह का उत्सव  अलौकिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। व्यास पीठ से पूज्य पारस मणि जी महाराज ने समाज में विवाह के महत्व पर सारगर्भित विचार रखते हुए इसे संस्कार, मर्यादा और सामाजिक समरसता का आधार बताया।

भगवान के विवाह उत्सव के अवसर पर नगरवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सुंदर रूप से सजी बारात नगर भ्रमण करती हुई रथ बैंड के साथ कथा स्थल पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा और सभी ने आनंद लिया।

इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में बनवारी लाल बीलवाल एवं महेश कुमार पीपलवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी, दिनेश बियानी, गोपाल जोशी, आनंदी लाल सिहोटिया, जगदीश प्रसाद इंदोरिया, सज्जन सैनी सहित बजरंग नवयुवक मंडल के सभी कार्यकर्ता एवं मोहल्ले के अनेक सम्माननीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जन जागरण समिति एवं स्थानीय नागरिकों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

abtakhindi khabarhindi newsjhunjhunujhunjhunu hindi newsrajasthanrajasthan hindi newsrajasthan hindi updateshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS