महामंदिर रोड़ स्थित गली वाले बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री हनुमंत कथा के तृतीय दिवस पर कथा व्यास श्री जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के कृपा प्रात्र प. भवानी शंकर महाराज ने मंगलाचरण कर कथा प्रारंभ करते हुए बताया माता अंजनी और केशरी कि घोर तपस्या से भगवान शंकर प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया कि श्री राम के कार्य हेतु सेवा हेतु श्री हनुमान रुप में आपके गृभ से अवतार लेकर सृष्टि की रक्षा करुंगा।
श्री शैलेन्द्र नाथ जी महाराज एवं श्री चंद्रमा दास जी महाराज तथा भाजपा महिला जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, भाजपा नेता महेश शर्मा,सीमा पाण्डेय के सानिध्य मे हनुमान जन्मोत्सव मनाया महाराज ने बधाई गाकर सभी को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी। कथा में सीकर संभाग व्यापार संघ प्रमुख राधेश्याम पारीक, संयोजक श्याम सुन्दर पारीक, महामंत्री कैलाश स्वामी, अरूण पारीक, गुलाम चन्द शर्मा, गो सेविका ज्योती तनवानी, संध्या अवस्थी के द्वारा कथा व्यास जी का स्वागत अभिनंदन किया गया श्री अमर चंद झूझार धाम बाडलवास के पुजारी श्री रामु जी पारीक सहित अनेक भक्तों ने कथा रसपान किया। मंगलवार को हनुमान बाल लीलाओं से लेकर राज्याभिषेक तक की कथा के साथ कथा विश्राम होगा।