संतों के पावन सानिध्य में 31 मार्च को 32 वें श्री हनुमान जन्मोत्सव का भव्य शुभारंभ

संतों के पावन सानिध्य में 31 मार्च को 32 वें श्री हनुमान जन्मोत्सव का भव्य शुभारंभ

संतों के पावन सानिध्य में 31 मार्च को 32 वें श्री हनुमान जन्मोत्सव का भव्य शुभारंभ

सीकर।

श्री देवीपुरा बालाजी मंदिर में होने वाले श्री हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखलाओं के शुभारंभ कार्यक्रम की शुरूआत 31 मार्च को महमंदिर रोड स्थित तोदी हाइट्स से होगी। यह जानकारी देते हुये आयोजक कमल तन्मय तोदी ने बताया कि जन्मोत्सव पर संत श्री धर्मदास जी महाराज सूरत, मोती नाथ जी महाराज काछवा, मुक्तिनाथ जी महाराज मीरण, ध्याननाथ जी महाराज, नागवा सहित संतों के पावन सानिध्य में किया जायेगा।
इस अवसर पर श्री देवीपुरा बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार एवं दिव्य ज्योति के समक्ष संकीर्तन, भजन एवं संतों के प्रवचन होगें। 1 अप्रैल को सुबह आयोजन स्थल से भव्य निशान पदयात्रा गाजे बाजे व लवाजमे के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई श्री देवीपुरा बालाजी मंदिर पहुंच कर भक्त जन निशान अर्पित कर मनौतियां मांग कर बालाजी के दर्शन कर कृतार्थ होंगे। जन्मोत्सव समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarsikar update