भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में गुरुवार को संविधान गौरव अभियान के तहत एक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दयानंद बरवड़ ने की, जबकि जिला सह संयोजक ओमप्रकाश खीचड़ ने संविधान गौरव अभियान की जानकारी दी और बाबा साहेब आंबेडकर को भाजपा द्वारा दिए गए मान-सम्मान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण भाकर, शहर मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी, ओबीसी शहर मंडल के सांवरलाल स्वामी, सरपंच भालसिंह और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।