संविधान दिवस: सीकर में विविध कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि…

संविधान की महत्ता पर संगोष्ठी और प्रदर्शनियों का आयोजन

सीकर में संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए संगोष्ठियों, प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण दस्तावेज का महत्व रेखांकित किया गया।

भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी

भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद सैनी की अध्यक्षता में संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। सैनी ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान को अंगीकार किया गया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संविधान के तहत जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने के कदम को ऐतिहासिक बताया।

जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनी

कलेक्टर मुकुल शर्मा ने सूचना केंद्र में संविधान दिवस की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई और इसे भारत की विविधता व एकता का प्रतीक बताया। एडीएम रतन कुमार और सीईओ राजपाल यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

मारू स्कूल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

राधाकृष्ण मारू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने संविधान से जुड़े प्रश्नों के सही उत्तर देकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की गई।

abtakNewsSikar