पौष महीने में पुण्य कार्यों की परंपरा को निभाते हुए, समाजसेवी संस्था सनशाइन फेसेस ने पन्नालाल चितलांगिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोतवाली रोड, सीकर में पौष वड़ा का आयोजन किया। इस आयोजन के तहत स्कूल के सभी बच्चों और स्टाफ को गर्मागर्म पकोड़े और हलवे का प्रसाद खिलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था की सदस्य गरिमा सक्सेना ने संस्था का परिचय दिया और शर्मिला शर्मा ने बच्चों को अच्छी संगत के महत्व पर जानकारी दी। स्कूल की प्राचार्य रजनी और अध्यापिका रेणु पाठक ने आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
संस्था की तरफ से एडवोकेट चांदनी जैन, ममता केजरीवाल, प्रियंका अग्रवाल, निधि निगम, शीतल पारीक, ऊषा, गायत्री, बबीता, देवाश्री सक्सेना, और अनुराग सक्सेना ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।