समरस सनातन यात्रा को लेकर रामलीला मैदान में बैठक…

20 दिसंबर को सीकर में सभा, विधायक टी राजा सिंह करेंगे संबोधन

रविवार को रामलीला मैदान में समरस सनातन यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। महंत चंद्रमादास ने बताया कि समरस सनातन यात्रा 11 दिसंबर को सालासर से संतों के सानिध्य में शुरू हुई थी, और यह यात्रा सीकर संभाग की 21 तहसीलों से होते हुए 20 दिसंबर को सीकर पहुंचेगी।

यहां दोपहर में रामलीला मैदान में एक विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विधायक टी राजा सिंह सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में शेखावाटी और अन्य स्थानों से कई साधु-संत भी शामिल होंगे। पोस्टर विमोचन के दौरान राजेंद्र खंडेलवाल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश शर्मा, सुरेश पारीक, शशि बहड़, शिवकुमार स्वामी, जानकी इंदौरिया, चितरंजन सिंह राठौड़, संतोष खंडेलवाल, ज्योति तनवानी और संध्या अवस्थी सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

abtakNewsSikar