शेखावाटी मैजिक सर्किल सीकर द्वारा अपने सालाना उत्सव के रूप में जादू कला के पुरोधा स्व. जादू कमल बाबू लक्ष्मण सिंह जी गहलोत के जन्म दिवस 26 जनवरी को “गहलोत जयंती” के रूप में मनाये जाने की परम्परा पिछले 52 वर्षो से रही है। इस वर्ष भी मैजिक सर्किल द्वारा समारोहपूर्वक गहलोत जयंती का आयोजन किया गया।
जानकारी देते हुए सर्किल के सचिव महावीर प्रसाद व्यास ने बताया की उक्त कार्यक्रम का आयोजन 26 जनवरी 2025, रविवार की शाम साढ़े छह बजे स्थानीय एस. के. अस्पताल के पीछे स्थित स्वास्तिक मॉडुलर किचन एवं इंटीरियर्स शो रूम पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता जगदीश प्रसाद दानोदिया, अध्यक्षता साहित्यकार ओम प्रकाश खींची ‘दिल’ विशिष्ठ अतिथि श्री सीकर प्रेस क्लब के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार पवन जोशी थे । कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्व. जादू कमल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इसके पश्चात जादूगर एस. लाल द्वारा अपनी जादू कला का प्रदर्शन किया गया ।
कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र ने उल्लेखनीय योगदान के लिए एन. डी. टी. वी. सीकर के वरिष्ठ संवाददाता श्री जगदेव सिंह पंवार एवं दैनिक भास्कर सीकर के वरिष्ठ फोटोग्राफर संवाददाता श्री विशाल सैनी को फोटोग्राफी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर किशोर कुमार, राजकुमार सैनी, धर्मपाल सिंह, कृष्ण कांत, अरविन्द शर्मा, महावीर प्रसाद व्यास, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल शर्मा, विनोद नायक, विनोद सिंह, पंकज बजाज, रमाकांत शर्मा, दीन दयाल वेदी, मनोज वेदी, राशिद भाटी, पुलकित शर्मा, आजम खान, राशिद भाटी, इरफ़ान, संजय पारीक, बिजेंद्र माथुर सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थिति थे.
कार्यक्रम के संयोजक मुकेश शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री संस्था के सचिव श्री महावीर प्रसाद व्यास ने किया।