सरकारी अस्पतालों में अब पर्ची की जरूरत नहीं, आभा कार्ड से होगा इलाज…

हर मरीज की डिजिटल स्वास्थ्य जानकारी आभा कार्ड में होगी सुरक्षित

सरकारी अस्पतालों में अब पर्ची की जरूरत नहीं, आभा कार्ड से होगा इलाज
हर मरीज की डिजिटल स्वास्थ्य जानकारी आभा कार्ड में होगी सुरक्षित

सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए पर्ची की आवश्यकता समाप्त होने जा रही है। अब डॉक्टर आभा कार्ड (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) के जरिए मरीजों का उपचार करेंगे। यह 14 अंकों का डिजिटल कार्ड मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री और उपचार का डेटा स्टोर करेगा, जिससे इलाज में आसानी होगी।

घर-घर बन रहे आभा कार्ड
झुंझुनूं सीएमएचओ डॉ. दयानंद के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग नि:शुल्क आभा कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। एएनएम और आशा सहयोगिनी डिजिटल एप के माध्यम से घर-घर जाकर यह कार्य कर रही हैं। मरीज को सिर्फ अपना आभा कार्ड अस्पताल लेकर जाना होगा, जहां डॉक्टर इसे स्कैन कर मरीज की बीमारी और पहले हुए उपचार की जानकारी प्राप्त करेंगे।

ऑनलाइन आभा कार्ड बनाने की सुविधा
व्यक्तिगत रूप से भी आभा कार्ड घर बैठे बनाया जा सकता है। इसके लिए व्यक्ति को https://abha.abdm.gov.in पर जाकर आवश्यक जानकारी भरनी होगी। कार्ड तैयार होने के बाद इसे पीडीएफ के रूप में डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।

abtakNewsSikar