राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के साथ शेखावाटी के स्टार्ट अप कोड विद्या से नया एमओयू साइन हुआ है। इसके तहत सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को आगामी तीन साल तक निःशुल्क कोड विद्या का प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा परिषद के राज्य परियोजना निदेशक अविचल चतुर्वेदी व कोड विद्या निदेशक आलोक साबू के बीच एमओयू साइन हुआ। फिलहाल कोड विद्या की ओर से फिलहाल अजमेर के दस राजकीय विद्यालयों में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। कोड विद्या के संस्थापक शिवराम चौधरी व सह संस्थापक सावित्री ने बताया कि विद्यार्थियों में उद्यमशीलता विकसित करने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि कोड विद्या के नवाचारों के लिए राज्य सरकार की ओर से कई अवार्ड मिल चुके हैं।