सरदारशहर में जल बचत पर जागरूकता अभियान, महिलाओं ने किया जल अंकेक्षण…

पेयजल संरक्षण के लिए महिलाओं को किया प्रेरित, जल बचत की शपथ भी दिलाई

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत सरदारशहर में माँन जी माली का कुआँ आंगनवाड़ी पर समूह चर्चा आयोजित की गई। अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार मित्तल एवं सहायक अभियंता दिनेश कुमार के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में 15 महिलाओं ने भाग लिया और अपने घर का जल अंकेक्षण किया।

कार्यक्रम में सहायक सामुदायिक विकास अधिकारी विकास शर्मा ने महिलाओं को पेयजल एवं सीवरेज परियोजना की जानकारी देते हुए जल संरक्षण के महत्व को समझाया। उन्होंने जल की एक-एक बूंद बचाने के लिए घरेलू उपाय बताए और चित्रों के माध्यम से जल अंकेक्षण करवाया, जिसमें पेयजल, हाथ धोने, नहाने, बर्तन धोने एवं सफाई में उपयोग किए जाने वाले जल का लेखा-जोखा तैयार किया गया।

इसके बाद महिलाओं को जल बचत की शपथ दिलाई गई और बताया गया कि “जल बना नहीं सकते, पर बचा सकते हैं।” उन्होंने जल संकट से बचने के लिए संरक्षण के उपायों पर जोर दिया। इसके अलावा नए जल मीटर के लाभ और रखरखाव की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर कार्यकर्ता विद्या मीणा, मंजू, गीता, सरोज, दीपिका, पूनम और एसओटी पवन सिंह ने अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।