सर्व समाज सीकर, सुधीर महरिया स्मृति संस्थान तथा अखिल भारतवर्षीय जाट महासभा की ओर से रविवार को रेलवे सामुदायिक भवन में पूर्व पुलिस महानिदेशक , पूर्व राज्यसभा सांसद और आरक्षण धर्मयुद्ध के प्रणेता डॉ. ज्ञानप्रकाश पिलानिया को श्रद्धांजलि दी गई। सुधीर महरिया स्मृति संस्थान निदेशक बी एल मील एवं अखिल भारतवर्षीय जाट महासभा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पिलानिया ने बताया कि सैकड़ों सर्व समाजबंधुओं सहित शहरवासियों की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके कार्यों को याद किया गया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कहा कि डॉ. पिलानिया निर्भीक और दबंग पुलिस अधिकारी थे। उन्होंने सरकारी सेवा के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्व व आरक्षण के धर्म युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी | व्हील चेयर पर होते हुए भी आखिर समय तक बिना रुके, बिना थके सामाजिक सेवा के कार्य एवं चिंतन कार्यो में लगे रहे l वे इतिहास के भी अच्छे ज्ञाता थे | ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान के पूर्व अध्यक्ष और शिक्षाविद चैन सिंह आर्य और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि आज की नई पीढ़ी के लिए पिलानिया प्रेरणास्रोत थे। सामाजिक कुरीतियां विशेषकर मृत्यु भोज को डॉ पिलानिया सामाजिक विकास में बाधक मानते थे।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान सीता राम खीचड़ और उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल ने डॉ. पिलानिया के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और सामाजिक हित में किए गए परोपकारी कार्यों को याद किया। पूर्व आरपीएस अधिकारी रिछपाल सिंह बाटड़ ने डॉक्टर पिलानिया के पुलिस महानिदेशक रहते हुए जो कार्य किए हैं उन पर विस्तार से प्रकाश डाला | शिक्षाविद्व दयाराम महरिया व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व के कार्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डॉ ज्ञान प्रकाश पिलानिया के सुपुत्र पूर्व विधायक नवीन पिलानिया ने सभी को आभार व्यक्त किया | भँवर लाल बिजारनिया ने आरक्षण धर्मयुद्ध में पिलानिया की भूमिका के बारे में बताया | इस अवसर पर कर्नल रामेश्वर बुरड़क, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी भीवाराम चौधरी ,पूर्व अभियंता भोलाराम दूधवाल , त्रिलोक जाखड़, राधेश्याम काम्या,भँवर लाल जांगिड़ इतिहासकार महावीर पुरोहित ,उम्मेद सिंह महला, जगन सिंह चाहर,राजेश खाखल, नवरंग मील, रवि बिजारणिया , विजयपाल बगड़िया,प्रोफेसर हेमाराम गोदारा ,चोखाराम बुरड़क, भोला राम ,भंवरलाल बिजारणिया, हरिराम भड़िया, भोलाराम रूलानिया किरण मील, विद्याधर पिलानिया, धर्मेंद्र डोरवाल महावीर मातावा, नरेश दुकिया ,मदन गढ़वाल जसवीर चौधरी, शिवदयाल सिंह मील, ताराचंद देवठिया, पूरणमल सुंडा रेखाराम खीचड़, ओंकारमल मूंड, नेकीराम आर्य ,बृजमोहन सेवदा,मदनप्रकाश मावलिया, दिनेश जाखड़ ,भंवर सिंह पीटीआई ,दानवीर सिंह मंडोता, सुखबीर सिंह गोरा, हरफूल सिंह खींचड़,महावीर धींवा, रामनिवास चाहर गोवर्धन गोदारा, राजेंद्र बीरड़ा, भूपेंद्र काजला, विनोद पूनिया, रणवीर सिंह गढ़वाल, श्रीराम पिलानिया, हरिराम मील, हरिराम बुनकर, सहित अनेक जन प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की | भजन गायक गोपाल सिंह शेखावत ने भजन के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की