सवाई माधोपुर में तेज रफ्तार कार से सड़क हादसा, हेड कॉन्स्टेबल की मौत…

हादसे में दो अन्य लोग भी घायल, बाइक में लगी आग

सवाई माधोपुर जिले के लालसोट-कोटा हाईवे पर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मैनपुरा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे सवाई माधोपुर SP ऑफिस में कार्यरत हेड कॉन्स्टेबल कजोड़ मीणा की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में एक बाइक में आग लग गई, जिसे ग्रामीणों और पुलिस ने समय रहते बुझा दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को सवाई माधोपुर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने हेड कॉन्स्टेबल को जयपुर रेफर किया। लेकिन रास्ते में लालसोट के पास कजोड़ मीणा ने दम तोड़ दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब हेड कॉन्स्टेबल चौथ का बरवाड़ा में महापंचायत में ड्यूटी खत्म करके अपने गांव केरल लौट रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय तक जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने जल्द ही सुलझा लिया।

abtakNewsSikar