रविवार को सीकर जिले के सांवलपुरा रोड स्थित किसान गोशाला के पीछे गोचर भूमि में अचानक आग लग गई, जिससे क्षेत्र की वनस्पति जलकर खाक हो गई। स्थानीय निवासियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वे असफल रहे।
स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय प्रशासन को तुरंत सूचित किया गया, जिसके बाद श्री श्याम मंदिर कमेटी और नगर पालिका की दो दमकलें मौके पर पहुंचीं। फायर ऑपरेटर हरि सिंह, मनीष शेखावत और दिनेश कुमार सैनी की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। फायर टीम ने बताया कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पास के किसानों को भारी नुकसान हो सकता था।