सांसद अमरा राम ने किया खेल मैदान द्वार का उद्घाटन…

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में भामाशाह सम्मान समारोह व वार्षिकोत्सव का किया गया आयोजन

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मौल्यासी (धोद) में गुरुवार को भामाशाह सम्मान समारोह व वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। श्री मूलचंद व तनसुख गढ़वाल द्वारा 5 लाख रुपए से निर्मित विद्यालय खेल मैदान के मुख्य द्वार का उद्घाटन सीकर सांसद श्री अमराराम ने फीता काट कर किया । कमल किशोर सेवदा ने बताया कि सांसद महोदय ने खेल मैदान विकास हेतु लाख 5 लाख रुपए देने की घोषणा की । पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि श्री मूलचंद ने ट्यूबवेल व टॉयलेट बनाने की घोषणा की । रामू राम महलावत ने दो टॉयलेट विद्यालय में बनाने का सहयोग किया । कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथि विनोद पूनिया जिला अध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत, सीबीईओ सीताराम खारिया, एसीबीईओ महेंद्र कृष्णिया, दुगोली पीईईओ हरि सिंह खोखर, एसएमसी अध्यक्ष कैलाश सोनी, दिनेश झीगर ,सेवा सरपंच रामचंद्र, सिहोट छोटी सरपंच झाबरमल ओला, ऋषिकेश ओला, भगवानाराम नेहरा आदि थे । प्रधानाध्यापिका अंजना कुमारी ने अतिथियों व भामाशाहों का स्वागत व सम्मान किया। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेमाराम शेषमा ने खेल उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। मंच संचालन कुलदीप सिंह कविया ने किया । छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी ।

abtakhindi news