सागर शोरूम का लकी ड्रॉ: मारुति के-10 कार सहित 383 इनाम वितरित….

पिपराली रोड के मो. आरिफ को मिला पहला इनाम, बद्रीविहार में हुआ भव्य आयोजन।

बद्रीविहार में सागर शोरूम का लकी ड्रॉ सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 2024 के विशेष कूपन ड्रॉ के जरिए 383 इनाम वितरित किए गए। प्रथम इनाम मारुति के-10 कार मो. आरिफ (पिपराली रोड) को मिली, जबकि द्वितीय इनाम टीवीएस मोटर साइकिल ऋषिकेश (मोरडूंगा) और तृतीय इनाम एयर कंडीशनर जितेंद्र सिंह को प्रदान किया गया।

समारोह में विभिन्न प्रतिष्ठित अतिथि, जैसे पशुपतिकुमार शर्मा, पन्नालाल सारड़ा, और डॉ. एसएल सोनी शामिल रहे। आयोजन का संचालन योगेन्द्र शर्मा ने किया, और सागर ब्रांड्स के अनुराग बियाणी व हर्ष बियाणी ने शोरूम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

abtakhindi news