सादुलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो मजदूरों की मौत…

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

 

सादुलपुर से हिसार हाईवे (एनएच 52) पर मंगलवार रात सिधमुख पुलिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार बलवीर (42) और रवीं (33) को टक्कर मार दी।

मृतक मजदूर ख्याली गांव के निवासी थे और मजदूरी के बाद किसी निजी काम से सादुलपुर जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय रेफरल अस्पताल भेजा।

abtakSikar