सामूहिक विवाह सम्मेलन का निमंत्रण, 2 फरवरी को होगा आयोजन…

शीतला माता चाकसू में होगा आयोजन, समाज बंधुओं को दिया जा रहा न्योता

2 फरवरी को शीतला माता चाकसू में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सम्मेलन समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को रानोली, कठमाणा, बनवाड़ा, नवरंगपुरा, सोहेला, हाडीगांव, बगड़ी, प्यावड़ी, सन्देड़ा, हरिपुरा, जवाली, लोहरवाड़ा, पीपलू सहित अन्य गांवों में पहुंचकर समाज बंधुओं को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर सम्मेलन समिति के गोपाल लोंडीवाल, बृजमोहन छांदेल, गोपाल दयापुरा, अशोक जांगिड़, पीपलू तहसील सभाध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद जांगिड़, पूर्व सम्मेलन अध्यक्ष शंकरलाल जांगिड़, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष जांगिड़, महामंत्री ओमप्रकाश जांगिड़, केदार नारायण जांगिड़ और अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाज बंधुओं से सहयोग की अपील की गई है।

abtakhindi news