सावन का पहला सोमवार, शिव का किया अभिषेक:सीकर के मदिरों में आज शाम होगा भोले का विशेष श्रृंगार

सावन महीने के पहले सोमवार को आज शिव का अभिषेक करने भक्त मंदिर पहुंचे। शहर के पशुपतिनाथ मंदिर, नीलकंठ मंदिर, भूतनाथ मंदिर समेत तमाम शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ रही।

सावन महीने के पहले सोमवार को आज शिव का अभिषेक करने भक्त मंदिर पहुंचे। शहर के पशुपतिनाथ मंदिर, नीलकंठ मंदिर, भूतनाथ मंदिर समेत तमाम शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ रही। विशेष आरती के साथ ही भक्तों ने भजन गाए। आज शाम को शाम को मंदिरों में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार भी किया जाएगा।

महिला निकिता जांगिड़ ने बताया कि आज सावन का पहला सोमवार है। ऐसे में वह मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए आई है। निकिता ने बताया कि मान्यता है कि भगवान शिव काफी भोले होते हैं। ऐसे में सावन के महीने में लगातार एक महीने तक उनकी पूजा करके उन्हें रिझाया जाता है। निकिता ने कहा कि कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए 1 महीने तक भगवान शिव की पूजा करती। इस दौरान भगवान शिव का दूध और पानी से अभिषेक किया जाता है। साथ ही प्रसाद के रूप में फल चढ़ाए जाते हैं।

महिला भक्त कांता बजाज ने बताया कि वैसे तो भगवान शिव की पूजा हमें साल के हर दिन ही करनी चाहिए। लेकिन देवों के देव महादेव की पूजा का सावन में ज्यादा महत्व माना जाता है। कांता ने कहा कि आज कल सुबह ही परिवार के सभी लोग मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए आए हैं।

mahadevnilkhant mahadev mandirsanwansanwan first mondaysanwan somawarshiv mandirsikar shiv tampleनीलकंठ मंदिरपशुपतिनाथ मंदिरभगवान शिवभूतनाथ मंदिर