सावों के सीजन में बढ़ी ज्वैलरी की मांग…

शादियों से पहले ज्वैलरी शोरूम्स पर ग्राहकों की भीड़

त्योहारी सीजन के बाद अब शादियों के सीजन में सीकर के ज्वैलरी शोरूम्स पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। जिला मुख्यालय स्थित रोड नंबर एक पर न्यू आनंद ज्वैलर्स में इन दिनों परंपरागत और आधुनिक डिजाइनों के गहनों की खरीदारी जोरों पर है। शोरूम के चेयरमेन सुरेश सोनी ने बताया कि मळ मास शुरू होने से पहले शादियों की तैयारियों के चलते ग्राहक हमेल, टेवटा, बाजूबंद, रखड़ी, झूमके, सोने की चेन, और पायजेब जैसी ज्वैलरी की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

मळ मास के बाद मकर संक्रांति से शादियों के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे, जिसके लिए भी अभी से खरीदारी हो रही है। खासतौर पर महिलाएं हॉलमार्क की गारंटी वाले शुद्ध सोने के गहनों को प्राथमिकता दे रही हैं। ज्वैलर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ेगी

abtakNewsSikar