साहवा-भाड़गं रोड पर पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक से 4.77 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, डीएसपी रोहित सांखला ने बताया कि साहवा एसएचओ अल्का विश्नोई ने अपनी टीम के साथ गश्त करते हुए युवक बलवंत पुत्र कृष्ण कुमार नायक, निवासी वार्ड एक, साहवा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी युवक के पास से 9,000 रुपये कीमत की हेरोइन जब्त की। इस कार्रवाई में विशेष भूमिका कांस्टेबल रणवीर सिंह की रही, जिन्होंने गश्त के दौरान युवक को पकड़ा।