सिंधी समाज द्वारा दादी नेणी बाई का 20 जनवरी को बरसी महोत्सव मनाया जाएगा। समाज की ओर से बुधवार को कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया और घर-घर वितरण की शुरुआत की गई। सिंधी पंचायत संस्थान के सह महामंत्री चंद्र प्रकाश खत्री ने बताया कि इस महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं।
महोत्सव की पूर्व संध्या पर 19 जनवरी को पार्वती भवन में भजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जयपुर से आए सांई मोहनदास गोकुलदास उदासी पार्टी द्वारा भजनों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं, 20 जनवरी को सुबह 10 बजे दादी नेणी बाई की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो महाकुंभ की थीम पर आधारित सजीव झांकी और छेज डांडिया नृत्य से सजी रहेगी।
दोपहर में गोपी शक्ति मंदिर में जयपुर पार्टी द्वारा भजन गंगा कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस खास मौके पर सिंधी पंचायत संस्थान के प्रमुख केवलराम चेनानी, नरेश मोरानी, मोहनलाल छतवानी, भरत औचानी, योगेश कलवानी, मनीष भगतानी, हरीश चेनानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। यह महोत्सव दादी नेणी बाई की याद में एक समर्पण और श्रद्धा का प्रतीक होगा।