सिणधरी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार…

पिस्तौल बरामद, पूछताछ जारी

बालोतरा जिले की सिणधरी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह जानकारी मिल सके कि वे यह हथियार कहां से लेकर आए थे और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 1 दिसंबर को सूचना मिली थी कि दो युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं। इसके बाद सिणधरी पुलिस ने सड़ा गांव में दबिश दी और दो युवकों को रुकवाकर उनकी तलाशी ली। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके पास से पिस्तौल बरामद की गई। पुलिस ने दोनों युवकों, जमाल और रसूल खान, को गिरफ्तार कर पिस्तौल को जब्त किया। पुलिस ने इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और हथियार की खरीद-फरोख्त से संबंधित पूछताछ की जा रही है।

abtakNewsSikar