सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े अपराधी अरशद खान गिरफ्तार…

लॉरेंस गैंग से जुड़े कुख्यात अपराधी को पंजाब की तरणतारण जेल से गिरफ्तार किया गया

दूधवाखारा पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल और लॉरेंस गैंग के कुख्यात अपराधी अरशद खान को पंजाब की तरणतारण जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। अरशद खान पर हथियार तस्करी में संलिप्तता का आरोप है। उसे दूधवाखारा थाने के आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि शाहरुख नामक एक आरोपी को 10 अक्टूबर 2024 को स्कॉर्पियो में तस्करी के लिए लाए गए तीन जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया था। रिमांड अवधि के दौरान शाहरुख ने खुलासा किया कि उसे अरशद खान से हथियारों की तस्करी के लिए निर्देश मिलते थे। शाहरुख के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई कार अरशद के नाम पर थी।

अरशद खान की गिरफ्तारी के बाद, उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया और तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर को सुरक्षा के लिए छावनी में बदल दिया गया और कई पुलिस थानों की टीम और क्यूआरटी भी मौजूद रही।

abtakNewsSikar