सीएलसी ग्रुप की ओर से संचालित सीआईएस स्कूल के छात्र हर्षवर्धन ने राज्य स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने नाम राष्ट्रीय स्तर पर चयन का गौरव हासिल किया है। कक्षा 8 में अध्ययनरत हर्षवर्धन ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उनका राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ।
सीआईएस प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि हर्षवर्धन की यह सफलता पूरे विद्यालय और जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। हर्षवर्धन की इस उपलब्धि पर विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा, और उनके सहपाठियों एवं शिक्षकों ने उनकी इस कामयाबी का जोरदार स्वागत किया।