सीएम को काले झंडे दिखाने की योजना पर कार्रवाई, छह गिरफ्तार…

सीकर में विरोध के सुर तेज, यूथ कांग्रेस ने जताया लोकतंत्र पर हमले का विरोध

सीकर में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की योजना के तहत रेस्टोरेंट में रची गई साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है। यह गिरफ्तारी सीकर संभाग की पुनः बहाली की मांग को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद की गई।

गिरफ्तारियों के विरोध में यूथ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष मुकुल खीचड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोकुलपुरा थाने के बाहर धरना दिया और भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले कार्यकर्ता कोई अपराधी नहीं हैं, बल्कि लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने वाले नागरिक हैं।

प्रदेश महासचिव अंकित ओला, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, महासचिव पंकज रेपसवाल और अन्य नेताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने चेतावनी दी कि अगर अत्याचार बंद नहीं हुआ तो पार्टी सड़क पर उतरेगी और जोरदार आंदोलन होगा।