सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन
सीकर।

सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलिंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को एक बार फिर सिद्ध किया है। सीआईएस प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सीआईएस के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। प्रतियोगिता में विद्यालय के 19 विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल, 2 विद्यार्थियों ने सिल्वर मेडल तथा 5 विद्यार्थियों ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रणाली का महत्वपूर्ण योगदान है। विद्यालय में विद्यार्थियों को विषयों की गहन समझ विकसित करने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी नियमित रूप से तैयार किया जाता है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। सीआईएस के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों अर्पिता, इशांक यादव, लक्ष्य, नव्य, रियांशी, श्री शर्मा, श्रीम् शर्मा, माहिरा खान, नव्यांश महला, नितिन सारण, रौनक मातवा सहित कुल 13 विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में जोनल रैंक प्राप्त करने पर विशेष नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई, जो उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। इस शानदार उपलब्धि पर सीआईएस निदेशक समर चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और प्रतिस्पर्धी वातावरण के माध्यम से निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का सर्वोत्तम प्रदर्शन कर सकें।

abtakCLC sikarhindi khabarhindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS