*सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया वसंतोत्सव*

*सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया वसंतोत्सव*

*सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया वसंतोत्सव*
सीकर।

सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में वसंतोत्सव श्रद्धा, आस्था और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां शारदा का विधिवत पूजन एवं हवन संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुतियां अर्पित कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम के दौरान सीआईएस निदेशक समर चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे विवेक के साथ अपने जीवन में उतारना ही सही अर्थों में सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मानुशासन, दृढ़ निश्चय और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। सीआईएस प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि वसंतोत्सव ज्ञान, नवचेतना और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, एकाग्रता और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और निरंतर परिश्रम के माध्यम से सफलता प्राप्त करें। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और वसंतोत्सव को आध्यात्मिक, प्रेरणादायक एवं स्मरणीय बनाया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

abtakCLC sikarhindi khabarhindi newsrajasthanrajasthan hindi khabarshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update