देशभर में नीट, जेईई, एनडीए तथा सीबीएसई एवं आरबीएसई स्कूलिंग के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके संस्थान सीएलसी के 30वें स्थापना दिवस को भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने सीएलसी के तीन दशक के स्वर्णिम सफर की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिस उद्देश्य से सीएलसी की नींव रखी गई थी, आज वह एक साकार हकीकत बन चुकी है। चौधरी ने कहा की सीएलसी ने शुरू से लेकर अब तक जितना काम किया है, उससे कहीं अधिक काम सिर्फ इस एक वर्ष में किया गया है। इसका परिणाम निश्चित रूप से शानदार होने वाला है, और यह सब सीएलसी की सक्षम टीम के समर्पण और मेहनत की वजह से संभव हो पाया है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसा काम करो कि आपके माता-पिता को आप पर गर्व हो।
सीएलसी सीईओ साहिल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि एक ही कार्य को लगातार 30 वर्षों तक पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करना किसी भी संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि होती है। उन्होंने सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखा है।
साहिल चौधरी ने इस अवसर पर सीएलसी के नए विजन सीएलसी 3.0 की घोषणा की, जिसमें अगले 10 वर्षों में 8 लाख छात्रों को शिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह विजन सीएलसी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार किया गया है, जिससे संस्थान का प्रभाव और भी व्यापक होगा। कार्यक्रम में सीकर के मैराथन धावक पवन ढाका उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी संघर्ष यात्रा साझा की और छात्रों को प्रेरित किया और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया। स्थापना दिवस समारोह के दौरान केक काटकर सीएलसी के गौरवशाली सफर का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर सीएलसी सीईओ साहिल चौधरी के जन्मदिन को भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस भव्य आयोजन में सीएलसी सीओओ समर चौधरी, सीएलसी एचआर हेड वीरेंद्र चौधरी सहित पूरा सीएलसी परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन सीएलसी के उज्ज्वल भविष्य और सीएलसी 3.0 के विजन को साकार करने के संकल्प के साथ हुआ।