सीएलसी के सीएचएस का एसटीएसई 2025 में शानदार प्रदर्शन, 91 विद्यार्थियों का चयन, 3 टॉप-20 में शामिल

सीएलसी के सीएचएस का एसटीएसई 2025 में शानदार प्रदर्शन, 91 विद्यार्थियों का चयन, 3 टॉप-20 में शामिल

सीएलसी के सीएचएस का एसटीएसई 2025 में शानदार प्रदर्शन, 91 विद्यार्थियों का चयन, 3 टॉप-20 में शामिल
सीकर।

सीएलसी द्वारा संचालित प्री फाउंडेशन एवं फाउंडेशन विंग सीएचएस ने एसटीएसई 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और मजबूत तैयारी प्रणाली को सिद्ध किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सीएचएस के कुल 91 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिनमें से 3 विद्यार्थियों ने टॉप-20 रैंक हासिल कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीएलसी सीईओ साहिल चौधरी ने बताया कि सीएचएस के छात्र युगप्रकाश ने तीसरी रैंक, रिया ने पाँचवीं रैंक तथा तन्मय बराला ने छठी रैंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ सीएलसी की सुदृढ़ शैक्षणिक प्रणाली और निरंतर मार्गदर्शन का प्रतिफल है। सीएचएस ऐकडेमिक हेड निलेश पिलानिया ने बताया कि सीएचएस में कक्षा 6 से ही रेगुलर क्लासेज के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड्स तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की सुनियोजित तैयारी करवाई जाती है। यही कारण है कि छात्र कम उम्र में ही प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हो पाते हैं।
सफल विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय सीएलसी की अनुभवी शिक्षक टीम, अपडेटेड स्टडी मटेरियल और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को देते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस उपलब्धि से पूरे सीएलसी परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सीएलसी परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि आगे भी छात्र इसी प्रकार श्रेष्ठ परिणाम देते रहेंगे।

abtakCLC sikarhindi khabarhindi newsjaipur newsrajasthanrajasthan hindi khabarrajasthan hindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS