सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी का जन्मदिन उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया

सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी का जन्मदिन उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया

सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी का जन्मदिन उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया
सीकर।

सीएलसी संस्थान में रविवार को निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी का जन्मदिन उत्साह, गरिमा और पारिवारिक माहौल के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीएलसी परिवार, विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीआईएस चैलासी, सीएचएस झुंझुनूं तथा राजस्थान बोर्ड के स्कूल सीएलसी हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और पूरे परिसर में उत्साह का वातावरण बन गया। इसके बाद इंजीनियर श्रवण चौधरी ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मेडल एवं मोटिवेशन सेरेमनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न परीक्षाओं और टेस्टों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान इंजीनियर श्रवण चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास बहुत आवश्यक है। यदि विद्यार्थी पूरे समर्पण और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमती है। कार्यक्रम के अंत में पूरे सीएलसी परिवार ने मिलकर इंजीनियर श्रवण चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में संपूर्ण सीएलसी परिवार की उपस्थिति ने इसे एक यादगार और प्रेरणादायक अवसर बना दिया।

abtakCLC sikarhindi khabarhindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update