देशभर में नीट, जेईई, एनडीए तथा सीबीएसई एवं आरबीएसई स्कूलिंग के लिए प्रतिष्ठित संस्थान सीएलसी में सत्र 2025-26 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। इस अवसर पर सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि किसी भी कार्य की सफलता उसकी सुनियोजित और समयबद्ध शुरुआत पर निर्भर करती है। इसी दृष्टिकोण को अपनाते हुए सीएलसी ने इस बार अपने नए सत्र की शुरुआत दो महीने पहले ही कर दी है, जिससे छात्रों को अधिक तैयारी का समय मिल सके और वे अपने लक्ष्य को पहले से भी बेहतर तरीके से प्राप्त कर सकें। नए सत्र के शुभारंभ के दौरान सीएलसी निदेशक ने छात्रों से संवाद किया और उन्हें सफलता के मंत्र दिए। चौधरी ने कहा की आपका लक्ष्य अब स्पष्ट है, आपको अनुशासन और कड़ी मेहनत से अपने सपनों को साकार करना है क्योंकि जब लक्ष्य पर नजर होती है और ईमानदारी से प्रयास किए जाते हैं, तो सफलता निश्चित होती है। सीएलसी एचआर हेड वीरेंद्र चौधरी और प्री-फाउंडेशन एकेडमिक हेड निलेश पिलानिया ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें नए सत्र में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीएलसी शिक्षक टीम, अभिभावक तथा छात्र उपस्थित रहे।