सीएलसी हाई स्कूल का 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, तीनों संकायों में उत्कृष्ट परिणाम

सीएलसी हाई स्कूल का 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, तीनों संकायों में उत्कृष्ट परिणाम

सीएलसी हाई स्कूल का 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, तीनों संकायों में उत्कृष्ट परिणाम
सीकर।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर सीएलसी द्वारा संचालित सीएलसी हाई स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। विज्ञान, कला एवं कृषि विज्ञान तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि विज्ञान वर्ग में अर्पित कुमावत ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं कला वर्ग में भारती स्वामी ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कृषि विज्ञान वर्ग में कविता ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।परिणाम के संबंध में जानकारी देते हुए सीएलसी हाई स्कूल के ऐकडेमिक हेड जितेंद्र बाजिया ने बताया कि विज्ञान वर्ग में गजेंद्र कुमार (98.80%), प्रवेश कुमार सैन (98.40%), गौरीशंकर गिठाला (98.20%), जयेश कुमार (97.80%), भारत शर्मा (97.60%), साक्षी धाकड़ (97.20%), नारायण सिंह (97.20%), अंकित मीणा (97.20%), शुभम जांगिड (97%), कोमल मूण्ड (97%), सलोनी साहू (97%) एवं रोहिताश बुरड़क (97%) ने शानदार अंक प्राप्त किए हैं। इसी प्रकार कला वर्ग में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें वैष्णवी अग्रवाल (97.80%), वीरेंद्र सिंह (97.80%), लक्षिता (97.60%), आरती शर्मा (97.60%) एवं मोनिका (97%) प्रमुख रहे। आगे जानकारी देते हुए ऐकडेमिक हेड बाजिया ने बताया कि सीएलसी हाई स्कूल के 43 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक, 274 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक, 339 विद्यार्थियों ने 89% से अधिक, 583 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक तथा 937 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की श्रेष्ठता को प्रमाणित किया है। चौधरी ने कहा कि प्रत्येक संकाय में इस प्रकार का उत्कृष्ट परिणाम विद्यालय की मजबूत अकादमिक प्रणाली, अनुभवी शिक्षक टीम एवं अनुशासित वातावरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर पूरे सीएलसी परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

abtakCLC sikarhindi khabarhindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS