सीएलसी हाई स्कूल ने दसवीं बोर्ड में रचा इतिहास , टॉपर 99 प्रतिशत सहित 17 छात्रों ने हासिल किए 97 प्रतिशत से अधिक अंक

सीएलसी हाई स्कूल ने दसवीं बोर्ड में रचा इतिहास , टॉपर 99 प्रतिशत सहित 17 छात्रों ने हासिल किए 97 प्रतिशत से अधिक अंक

सीएलसी हाई स्कूल ने दसवीं बोर्ड में रचा इतिहास , टॉपर 99 प्रतिशत सहित 17 छात्रों ने हासिल किए 97 प्रतिशत से अधिक अंक
सीकर।

सीएलसी द्वारा संचालित राजस्थान बोर्ड के प्रतिष्ठित विद्यालय सीएलसी हाई स्कूल ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि इस वर्ष के परिणाम में सीएचएस की प्रतिभाशाली छात्रा कनिष्का ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और संस्थान की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था का प्रतिफल है। सीएलसी सीईओ साहिल चौधरी ने बताया कि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सफलता की एक लंबी श्रृंखला बनाई है। इनमें नैतिक सैनी (98.83%), गौरव तोषनीवाल (98.67%), आरव चौधरी (98.17%), अंश माहेश्वरी (98%), पुलकित बुगालिया, देवेश शर्मा, भूमिका एवं खुशबू (97.83%), पायल मीना (97.67%), परिना सैनी (97.50%), तनिष्क सिंघल (97.33%), शिवानी (97.17%) तथा सागर सैनी, अंकित पूनिया एवं अभिषेक गुर्जर (97%) अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
सीएचएस ऐकडेमिक हेड जितेन्द्र बाजिया ने परिणाम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने 98 प्रतिशत से अधिक, 17 विद्यार्थियों ने 97 प्रतिशत से अधिक, 48 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक तथा 132 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। परिणाम घोषित होने के साथ ही विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर पूरे सीएलसी परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

abtakCLC sikarhindi newsrajasthanshekhawati newssikar hindi newsSIKAR NEWS