सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा ने डॉ. विकास पारीक द्वारा लिखित पुस्तक ‘एडवांस इन इकोनॉमिक बॉटनी’ का विमोचन किया। डॉ. पारीक वर्तमान में महाराजा सूरजमल बृज यूनिवर्सिटी में वनस्पति शास्त्र कॉर्डिनेटर के रूप में कार्यरत हैं और शिक्षा व शोध के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं। हाल ही में उन्हें शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी द्वारा यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।