सीकर किसान आंदोलन में समाचार पत्रों का योगदान पर शोध पत्र प्रस्तुत…

राजस्थान हिस्ट्री कांग्रेस के अधिवेशन में मदन सिंह महला ने साझा किया शोध

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डिंगली जोहड़ी बेरी के प्रधानाध्यापक मदन सिंह महला ने सीकर किसान आंदोलन में समाचार पत्रों के योगदान पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। यह शोध पत्र उन्होंने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर में भारतीय अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित राजस्थान हिस्ट्री कांग्रेस के 38वें अधिवेशन में साझा किया।

अपने शोध में मदन सिंह महला ने बताया कि समाचार पत्रों ने सीकर क्षेत्र में आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक जागृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाचार पत्रों ने जनजागरण में योगदान करते हुए आंदोलनों और समाजिक परिवर्तन को आकार दिया।

abtakNewsSikar