सीकर की पलक भींचर ने CLAT में ओबीसी वर्ग में तीसरी रैंक हासिल की…

पलक की सफलता ने परिवार और स्कूल को गौरवान्वित किया

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) के रिजल्ट में सीकर की पलक भींचर ने शानदार सफलता प्राप्त की है। पलक ने कक्षा 12वीं के साथ-साथ ऑल इंडिया ओवरऑल 57वीं रैंक और ओबीसी वर्ग में तीसरी रैंक हासिल की। पलक सीकर स्थित सीबीएसई स्कूल प्रिंस एकेडमी की छात्रा हैं और उन्होंने कक्षा 11वीं एवं 12वीं के साथ-साथ प्रिंस एकेडमी के क्लैट स्पेशल बैच में अपनी तैयारी की थी।

पलक के पिता राजेन्द्र भींचर सनराईज गुरुकुल बीएड कॉलेज के संचालक हैं, और माता मनीषा भींचर हाउसवाइफ हैं। पलक तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं। पलक के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी तीनों बेटियों की शिक्षा पर पूरा ध्यान दिया और आज उनकी बेटियां परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। पलक का कहना है कि क्लैट में सफलता के लिए इंग्लिश, जीके, रीजनिंग और टेस्ट पेपर प्रैक्टिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पढ़ाई के साथ-साथ पलक म्यूजिक सुनने की भी शौकीन हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और प्रिंस एकेडमी के शिक्षकों को दिया। पलक भविष्य में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, बैंगलोर से कानून की पढ़ाई करना चाहती हैं।

abtakNewsSikar