सीकर के उद्योग नगर क्षेत्र में एक बंद फ्लैट में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर नकदी और चांदी के गहनों सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
तोदी नगर की निवासी सुशीला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 14 जनवरी को परिवार के साथ मुंबई गई थीं। जब 25 जनवरी की रात करीब 3:15 बजे घर लौटीं, तो फ्लैट का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा मिला। पड़ोसियों के अनुसार, शाम तक फ्लैट में ताला लगा हुआ था। सुशीला ने बताया कि चोर लगभग 5 हजार रुपए नगदी, महंगी घड़ी, चांदी की पायजेब की दो जोड़ी, चार अंगूठियां और कुछ अन्य सामान चुरा ले गए। फिलहाल उद्योग नगर पुलिस घटना की जांच कर रही है।